Aadhaar card Update : सरकार ने साफ कर दिया है कि 14 जून 2025 के बाद आधार कार्ड की जानकारी मुफ्त में अपडेट नहीं होगी। अगर आपको अपने आधार कार्ड में नाम, पता या जन्म तिथि जैसी कोई जानकारी अपडेट करनी है तो इस तारीख से पहले ही यह काम मुफ्त में करवा लें। इसके बाद आपको नजदीकी आधार केंद्र जाकर फीस जमा करनी होगी।
आधार अपडेट क्यों जरूरी है?
आधार कार्ड में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसे बैंक खाता खोलने, सरकारी सब्सिडी पाने, मोबाइल कनेक्शन लेने और कई अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी कामों में KYC के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गलत या पुरानी जानकारी से आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।
फ्री में क्या अपडेट कर सकते हैं?
UIDAI की मुफ्त सेवा के तहत आप myAadhaar पोर्टल पर जाकर निम्न जानकारियां मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं:
-
नाम (छोटे बदलाव जैसे स्पेलिंग में सुधार)
-
जन्म तिथि (कुछ नियमों के साथ)
-
पता
-
लिंग
फ्री में आधार अपडेट कैसे करें?
-
myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट खोलें।
-
लॉगिन पर क्लिक करें।
-
अपना 12 अंकों का आधार नंबर और CAPTCHA दर्ज करें।
-
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन करें।
-
ऊपर दाएं कोने में “डॉक्यूमेंट अपडेट” पर क्लिक करें।
-
जिस जानकारी को बदलना है, उसे अपडेट करें और संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
-
डॉक्यूमेंट फॉर्मेट: JPEG, PNG, PDF
-
साइज: 2MB से कम नहीं होना चाहिए
-
-
सारी जानकारी जांचकर सबमिट करें।
आधार अपडेट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
-
पासपोर्ट
-
मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
-
राशन कार्ड
-
निवास प्रमाणपत्र
-
बैंक पासबुक
ध्यान दें – ये अपडेट फ्री में नहीं होंगे
-
बायोमेट्रिक बदलाव (जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो या आईरिस स्कैन) के लिए आपको आधार सेंटर जाकर फीस जमा करनी होगी।
इसलिए अगर आप फ्री में आधार अपडेट करना चाहते हैं तो 14 जून 2025 से पहले ऑनलाइन अपडेट कर लें ताकि बाद में फीस देने की जरूरत न पड़े और आप बिना किसी झंझट के अपनी जानकारी सही कर सकें।